तालिबान शासन के बाद पहली बार भारत पहुंचे अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी, होंगी अहम बैठकें

by Manu
मुत्ताकी

नई दिल्ली, 09 अक्तूबर 2025: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी आमिर खान मुत्ताकी गुरुवार को छह दिनों के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे है। तालिबान के सत्ता में आने के बाद ये पहला मौका है जब कोई अफगान विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया है। इस यात्रा के दौरान मुत्ताकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।

बताया जाता है कि मुत्ताकी का ये दौरा पिछले महीने प्रस्तावित था लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के यात्रा प्रतिबंध के कारण रद्द हो गया था। हालांकि, 30 सितंबर को UNSC ने उन्हें 9 से 16 अक्टूबर तक भारत यात्रा की अस्थायी छूट दे दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उनका स्वागत करते हुए लिखा, “नई दिल्ली पहुंचने पर अफगान विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी का हार्दिक स्वागत। हम द्विपक्षीय रिश्तों और क्षेत्रीय मामलों पर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं।”

मुत्ताकी अपने दौरे के दौरान दारुल उलूम देवबंद का भी दौरा करेंगे और आगरा के ताजमहल का दीदार करेंगे।

ये भी देखे: अफगानिस्तान तक CPEC का होगा विस्तार, चीन, पाक और तालिबान के विदेश मंत्री के बैठक में फैसला

You may also like