सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर की SCBA सदस्यता रद्द

by Manu
वकील राकेश किशोर

नई दिल्ली, 09 अक्तूबर 2025: सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की बेंच पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर को अब सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने अपनी सदस्यता से बाहर कर दिया है। राकेश 2011 से SCBA के अस्थायी सदस्य थे। कोर्ट में अशोभनीय व्यवहार के कारण ये फैसला लिया गया। इससे पहले बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने उन्हें वकालत की प्रैक्टिस से निलंबित कर दिया था।

घटना 6 अक्टूबर को CJI गवई की कोर्ट में घटी थी। राकेश अचानक बेंच के पास पहुंचे और जूता उतारकर फेंकने की कोशिश करने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। बाहर ले जाते समय राकेश चिल्ला रहे थे, “सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।” CJI गवई ने पूरे हंगामे के दौरान शांत रहते हुए कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। राकेश को थोड़ी देर हिरासत में रखा गया था।

वकील राकेश किशोर का दावा है कि उन्होंने खजुराहो में भगवान विष्णु की 7 फीट की खंडित मूर्ति को बहाल करने की मांग पर CJI की टिप्पणी से नाराज होकर ये कदम उठाया।

ये भी देखे: भारत कोई धर्मशाला नहीं जो विश्व भर से आए शरणार्थियों को आश्रय दे, हम खुद 140 करोड़- सुप्रीम कोर्ट

You may also like