नादौन में हार-सुकराला सड़क पर मरम्मत का काम, 3 नवंबर तक यातायात बंद

by Manu
ब्रिज बंद

नादौन, 04 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के नादौन उपमंडल में हार-सुकराला सड़क की मरम्मत और मजबूती के कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधीश अमरजीत सिंह ने आदेश जारी कर इस सड़क पर वाहनों का आवागमन 3 नवंबर तक पूरी तरह बंद कर दिया है।

जिलाधीश ने बताया कि ये कदम कार्य को बिना रुकावट के चलाने और जल्द खत्म करने के मकसद से उठाया गया है। इस दौरान छोटे वाहनों के चालक रंगस से बल्ह चौक-रैल सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं। बड़े और छोटे वाहनों के लिए रंगस से बल्ह चौक-बाबे दी कुटिया सड़क वैकल्पिक रूट बनेगी। अधिकारियों ने सभी ड्राइवरों से अपील की है कि सहयोग करें और इन रूटों का पालन करें।

ये भी देखे: हिमाचल में मानसून का तांडव, भारी बारिश से जनजीवन ठप, 1 सितंबर तक ऑरेंज अलर्ट

You may also like