Amritsar Firing: श्री दरबार साहिब के पास होटल में देर रात गोलीबारी, मंचा हड़कंप

by Manu
फतेहपुर फायरिंग

अमृतसर, 04 अक्तूबर 2025: श्री दरबार साहिब के नजदीक ढोली मोहल्ला स्थित होटल रॉयल इन में मंगलवार रात को एक युवक पर हमला (Amritsar Firing) हुआ है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की गहन जांच शुरू हो चुकी है। पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक, लवप्रीत सिंह नाम के युवक ने दो-तीन दिन पहले ही ये होटल किराए पर लिया था। मंगलवार रात को जब होटल का काउंटर संभाल रहे युवक अकेला था तभी कुछ अज्ञात बदमाश अंदर घुस आए। उन्होंने तेजधार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। वह बुरी तरह घायल हो गया। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी देखे: Amritsar News: अमृतसर में दिनदहाड़े वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

You may also like