पटना, 02 अक्तूबर 2025: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में स्थित उनकी विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस अवसर पर दोनों ने गांधी जी के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्यमंत्री नीतीश ने विशेष रूप से उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया, जो पूरे राज्य के लिए प्रेरणा का संदेश देता है।
इस पावन मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह (उर्फ गांधी जी), राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, मती कुमुद वर्मा, विकास आयुक्त डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा और बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार सिंह समेत कई सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।
सभी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया और उनकी सादगी व सत्य-अहिंसा के मार्ग को याद किया।
ये भी देखे: पटना एयरपोर्ट पर बिहार एम्पोरियम का उद्घाटन, मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया उद्घाटन