अमृतसर-जालंधर हाईवे पर हुआ हादसा, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

by Manu
हरभजन सिंह ईटीओ

अमृतसर, 29 सितंबर 2025: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमृतसर-जालंधर रूट के गांव मल्लियां के पास शुक्रवार को एक हादसा हो गया। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की फुर्ती ने इसे बड़ी त्रासदी से बचा लिया। वे अपने काफिले के साथ गुजर रहे थे तभी एक ट्रैक्टर और कार की अचानक टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मंत्री ने बिना वक्त गंवाए काफिले को तुरंत रोक दिया। उन्होंने अपने अंगरक्षकों को फौरन घायल की देखभाल के लिए लगाया और सड़क सुरक्षा बल को सूचना दी। जैसे ही सुरक्षा टीम पहुंची, घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

हरभजन सिंह ईटीओ ने सुरक्षा बल के जवानों को सराहते हुए कहा, “आपकी वजह से जीटी रोड पर कई जिंदगियां बच रही हैं। सतर्क रहें और इसी जोश के साथ काम करते रहें।”

ये भी देखे: पंजाब कैबिनेट में फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने बिजली मंत्री, हरभजन ईटीओ से छिना विभाग

You may also like