चीन में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, 7 लोग घायल, सैकड़ों घरों में दरार

by Manu
भूकंप

चीन, 27 सितंबर 2025: उत्तर-पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत में शनिवार तड़के धरती फिर से कांप उठी। 5.6 तीव्रता वाले इस भूकंप ने इलाके में दहशत फैला दी है। राहत की बात ये है कि किसी की जान तो नहीं गई। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सुबह करीब 5:49 बजे आए इन झटकों ने लांझोऊ शहर से करीब 140 किलोमीटर दूर, जमीन से महज 10 किलोमीटर नीचे केंद्रित होकर अपना असर दिखाया।

सरकारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप इतना जोरदार था कि आसपास के 100 से ज्यादा घरों में गहरी दरारें पड़ गईं है। आठ मकान पूरी तरह ढह गए। दहशत में लोग घरों से बाहर भागे, लेकिन हादसे में सात लोग ही हल्की चोटें खा गए। डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बता दिया है। कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है।

ये भी देखे: भारत के पड़ोसी चीन और अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, तीव्रता 4 से 4.5

You may also like