पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बीबीएमबी ने गेट खुले रखने का लिया फैसला

by Manu
पौंग बांध

कांगड़ा, 06 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पौंग बांध (महाराणा प्रताप सागर) का जलस्तर शनिवार शाम तक भी खतरे के निशान 1390 फीट से ऊपर बना हुआ है। सुबह 9 बजे जलस्तर 1394.52 फीट दर्ज किया गया था, जो शाम 6 बजे तक थोड़ा कम होकर 1393.92 फीट पर पहुंच गया। यानी 9 घंटे में जलस्तर में करीब 0.60 फीट की कमी आई। शनिवार शाम को बांध में पानी का इनफ्लो 54,695 क्यूसेक था, जबकि कुल डिस्चार्ज 99,889 क्यूसेक रहा।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारियों ने बताया कि बांध का जलस्तर 1389 फीट से नीचे लाने का लक्ष्य है। इसके लिए बांध के फ्लड गेट तब तक खुले रखे जाएंगे, जब तक जलस्तर लक्षित स्तर तक नहीं पहुंच जाता। बांध की अधिकतम भंडारण क्षमता 1410 फीट है, लेकिन 1390 फीट को खतरे का निशान माना जाता है।

ये भी देखे: पौंग बांध से जल निकासी ने बढ़ाई मुश्किलें, बाढ़ का खतरा, राहत-बचाव कार्य तेज

You may also like