नई दिल्ली, 15 जुलाई 2025: ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रेलवे ने RAC (Reservation Against Cancellation) यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। इस फैसले से लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो टिकट कन्फर्म होने का इंतजार करते हुए सफर करते हैं।
रेल मंत्रालय ने बताया कि अब RAC टिकट धारकों को भी पूरी बर्थ दी जाएगी। इससे उन्हें सफर के दौरान आधी सीट साझा करने या बैठकर यात्रा करने की परेशानी नहीं होगी। पहले RAC यात्रियों को एक बर्थ दो लोगों के बीच बांटनी पड़ती थी, जिससे काफी असुविधा होती थी।
– RAC यात्रियों को अब पूरी सीट मिलेगी।
– बर्थ शेयर करने की मजबूरी खत्म होगी।
– लंबी दूरी की यात्रा में अब ज्यादा आराम और सुविधा मिलेगी।
ये भी देखे: अब नहीं कर पाएंगे फर्स्ट AC में सफर, रेलवे ने टिकट अपग्रेड नियम में किया बदलाव