आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल का निधन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख

by Nishi_kashyap
आप विधायक

तरनतारन, 27 जून 2025: पंजाब से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की हलका तरनतारन से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक (66) की शुक्रवार को 1 बजकर 10 मिनट पर मौत हो गई। बताया जा रहा है की वह कैंसर से पीड़ित थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने थे। बतादें की कैंसर से पीड़ित डॉ. कश्मीर सिंह सोहल आंखों के विशेषज्ञ थे।

उनके घर पर आप समर्थकों का जमावड़ा जुड़ने लगा है। वर्ष 2016 से वह आप से जुड़े, डॉ. कश्मीर सिंह सोहल आप इससे पहले वह बौद्धिक विंग के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

सोहल के देहांत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा समेत अन्य मंत्रियों ने भी दुख जाहिर किया। बतादें की सोहल का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम मान ने जताया दुख

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लिखा, ‘तरनतारन से हमारे पार्टी के सम्माननीय विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन की दुखद ख़बर मिली। सुनकर बेहद दुःख लगा, डॉ. साहब पार्टी के एक मेहनती और संघर्षशील नेता थे। इस दुख भरी घड़ी में उनके परिवार के प्रति दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार सहित चाहने वालों को इस मुश्किल समय में धैर्य और हिम्मत दे’।

यह भी पढ़े:  हरियाणा सरकार की नई पहल ! सड़कों पर अब नहीं भटकेंगे आवारा पशु

You may also like