हरियाणा, 27 जून 2025: हरियाणा की सैनी सरकार कई बड़े फैसले ले रही है। हरियाणा सरकार ने बेसहारा गोवंश की समस्या पर रोक लगाने के लिए नई पहल की शुरआत की है। अब यदि कोई व्यक्ति अपने पालतू गोवंश को सड़कों पर खुला छोड़ेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा सरकार ने यह बड़ा फैसला इसलिए लिया है ताकि सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं, जाम और जनसुरक्षा के खतरे पर लगाम लगाया जा सके।
जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश में करीब 686 गोशाला हैं। गौ सेवा आयोग के गठन ने आवारा घूम रहे बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुँचाने का काम तेज कर दिया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी किए गए इन निर्देशों के अनुसार स्थानीय प्रशासन को कड़ी निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले पशु मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने सरपंचों और स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे मामलों पर अपनी नजर बनाए रखें। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी सीमाओं पर नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़े: हरियाणा और पंजाब सरकार को आदेश जारी, जल विवाद पर फिर होगी बैठक