Special Ops Season 2: स्पेशल ऑप्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ जारी, जाने रिलीज डेट

by Manu
Special Ops Season 2

मुंबई, 16 जून 2025: Special Ops Season 2 Trailer: “स्पेशल ऑप्स” को ओटीटी की सबसे शानदार सीरीज में से एक माना जाता है। साल 2020 में इसके पहले सीजन ने धमाल मचाया था, और अब पांच साल बाद फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

हाल ही में मेकर्स ने “स्पेशल ऑप्स सीजन 2” का ट्रेलर रिलीज किया है। ये सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस धमाकेदार ट्रेलर (Special Ops Season 2 Trailer) में देश पर मंडराते साइबर वॉर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरे की झलक दिखाई गई है। इस बार हर कोई निशाने पर है। ट्रेलर की जबरदस्त कहानी और रोमांच ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

स्पेशल ऑप्स सीजन 2 रिलीज डेट

ओटीटी लवर्स बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है “स्पेशल ऑप्स सीजन 2” 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। इस बार की कहानी पहले से ज्यादा बड़े पैमाने पर साइबर युद्ध और एआई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को बांधे रखने का वादा करती है।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी सीरीज़ ‘Teen Kawwe में फातिमा सना शेख और पावेल गुलाटी साथ आएंगे नजर

You may also like