गुरुग्राम, 23 मई 2025: गुरुग्राम के फोर्टिस के डॉक्टर तब दंग रह गए जब एक मरीज के पित्ताशय से 8 हजार से अधिक पथरी निकाली गई। गुरुग्राम स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय मरीज के पित्ताशय से 8,125 पथरी निकाल कर एक दुर्लभ सर्जरी को अंजाम दिया। जिससे उसे लंबे समय से हो रहे दर्द और परेशानी से आराम मिली है। मरीज पिछले कई वर्षों से पेट दर्द, बुखार, भूख न लगना और कमजोरी से पीड़ित था।
लगभग एक घंटे में पित्ताशय की सर्जरी करके 8,125 पथरी निकालकर मरीज की सालों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया गया।
पथरी पित्ताशय कैंसर का भी रूप ले लेती है- फोर्टिस डॉक्टर
डॉ. अमित जावेद ने बताया कि मरीज ने लंबे समय तक दर्द को नजरअंदाज किया, जिससे पथरी बड़ी हो गई। इस स्थिति में, पित्ताशय में सूजन हो जाती है और ये पित्ताशय कैंसर का भी रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति कोलेस्ट्रॉल युक्त खानों के अत्यधिक सेवन के कारण होती है। मरीज शुरू में ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं था, लेकिन जब वह दर्द सहन नहीं कर सका तो उसे गंभीर हालत में फोर्टिस गुरुग्राम लाया गया।
पत्थरों गिनने में लगे 6 घंटे
मरीज को भर्ती किया गया और तत्काल पेट का अल्ट्रासाउंड किया गया, जिसके दौरान पित्ताशय में भारीपन देखा गया। मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए जब डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए पित्ताशय से पथरी निकालनी शुरू की तो वे हैरान रह गए। यह सर्जरी एक घंटे से ज्यादा देर तक चली। मरीज को दो दिन तक निगरानी में रखने के बाद छुट्टी दे दी गई। आपको बता दे कि ऑपरेशन के बाद पित्ताशय से निकाले गए पत्थरों की गिनने में 6 घंटे का लंबा समय लग गया।
ये भी देखे: महाराष्ट्र न्यूज: मुंबई में फ्लू के मामलों में 40% की हुई वृद्धि, डॉक्टरों ने दी सलाह