पटियाला जिले के 28 स्कूलों में हलकों के विधायकों ने पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत 5 करोड़ रुपए की लागत के साथ हुए 67 विकास कामों किए लोक अर्पित

by TheUnmuteHindi
पटियाला जिले के 28 स्कूलों में हलकों के विधायकों ने पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत 5 करोड़ रुपए की लागत के साथ हुए 67 विकास कामों किए लोक अर्पित

पटियाला, 10 अप्रैल : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में, पंजाब शिक्षा क्रांति के अंतर्गत आज पटियाला के 28 सरकारी प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 5 करोड़ रुपए की लागत के साथ हुए 67 विकास कार्य लोग अर्पित किये गए। इन प्रोग्रामों में हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, हलका घनौर विधायक के गुरलाल सिंह घनौर, हलका शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर, हलका समाना के विधायक और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हलका नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान और हलका राजपुरा के विधायक मैडम नीना मित्तल ने उद्घाटनी समागमों में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। विधायकों की तरफ से समूह अध्यापकों और विद्यार्थियों की हौसला- अफजाई भी की गई। उद्घाटनी समारोह वाले स्कूलों की तरफ से शैक्षिक प्रदर्शनियां, देश भक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रोग्राम और अन्य गतिविधियों के द्वारा माता-पिता और आदरणिय सज्जनों को सरकारी स्कूलों की कारगुजारी बारे जागरूक किया गया। इस मौके विधायक हलका राजपुरा नीना मित्तल ने सरकारी हाई स्कूल राजपुरा टाऊन, सरकारी प्राइमरी स्कूल पुराना राजपुरा और सरकारी प्राइमरी स्कूल एनटीसी नंबर 1 विधायक हलका घनौर गुरलाल सिंह घनौर ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घनौर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कपूरी, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोह सिम्बली और सरकारी प्राइमरी घनौर में हुए समागम में शिरकत की।

विधायकों ने किया इन जगहों पर उद्घाटन

विधायक हलका समाना चेतन सिंह जोड़ा ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजीपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल कृष्णाबसती और सरकारी प्राइमरी स्कूल समाना लडक़े, हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा ने सरकारी सीनियर सेेकेंडरी स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल बिंजल, सरकारी हाई स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल दूधनसाधां में विकास कामों का उद्घाटन किया। हलका नाभा के विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जस्सोमजारा, स्कूल आफ एमिनेंस भादसों और सरकारी प्राइमरी स्कूल नौहरा और हलका शुतराना के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने सरकारी हाई स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल ढाबीं गुज्जरां, सरकारी मिडल स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल शेरगढ़, सरकारी मिडल स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल गुलजारपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल अरनो सरकारी प्राइमरी स्कूल गलौली और सरकारी प्राइमरी स्कूल गुरदित्तपुरा में उद्घाटन समागमों में शिरकत की।

विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की

उल्लेखनीय है कि इन उद्घाटन समारोहों में अलग-अलग विधायकों ने पंजाब सरकार की तरफ से इस बार बजट में शिक्षा के लिए रखे 12 प्रतिशत वृद्धि वाले बजट, स्कूलों में कैंपस मैनेजर और सिक्योरिटी गार्डांें की पोस्टें भरने, अध्यापकों की मियारी सिखलाई के लिए फिनलैंड और सिंगापुर भेजे जाने बारे माता-पिता के साथ जानकारी सांझी की। विधायकों ने वार्षिक इम्तिहानों में प्रथम रहने वाले, सह अकादमिक क्रियाओं में बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले और बिजनेस ब्लास्टर स्कीमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की हौसला-अफजाई भी की। इन समागमों में जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी शिक्षा संजीव शर्मा, जिला शिक्षा अफसर एलिमेंट्री शिक्षा पटियाला शालू मेहरा, डॉ. रविन्दरपाल शर्मा डिप्टी डीईओ, मनविन्दर कौर भुल्लर डिप्टी डीईओ, ब्लाक नोडल अफसरों, हलका शिक्षा कोआरडीनेटरों, विभाग के मीडिया कोआरडीनेटरों आदि मौजूद थे।

You may also like