नई दिल्ली, 22 मार्च : गाजा द्वारा युद्ध विराम को तोडऩे और बंधकों को रिहा ना किए जाने के कारण इस्ररायली सेना द्वारा एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया गया है। जानकारी के अनुसार इस्राइली सेना गाजा पट्टी में और अंदर तक घुस गई है और उसने युद्धग्रस्त क्षेत्र के एकमात्र कैंसर अस्पताल को भी नष्ट कर दिया है। इस्राइली नेताओं ने कहा है कि जब तक हमास उसके शेष बंधकों को रिहा नहीं करता, तब तक इस्राइल अधिक क्षेत्र पर कब्जा करता रहेगा। यह अस्पताल गाजा को विभाजित करने वाले नेतजारिम कॉरिडोर में स्थित है। हमास के साथ युद्धविराम तोडऩे के कुछ ही समय बाद इस सप्ताह इस्राइल ने क्षेत्र को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया। हमास के साथ युद्धविराम तोडऩे के कुछ ही समय बाद इस सप्ताह इजराइल ने क्षेत्र को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया। इस युद्धविराम के कारण जनवरी के अंत से गाजा में अपेक्षाकृत शांति रही और दो दर्जन से अधिक बंधकों की रिहाई में मदद मिली है। इजराइली सेना ने कहा कि उसने तुर्की-फिलिस्तीनी मैत्री अस्पताल पर हमला किया क्योंकि युद्ध के दौरान चिकित्सक और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे थे और हमास के लड़ाके वहां से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे।
इस्रायली सेना ने गाजा में कैंसर अस्पताल को किया नष्ट
45