पुलिस ने आप उम्मीदवार के खिलाफ किया मामला दर्ज

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लगाए आरोप

by TheUnmuteHindi
पुलिस ने आप उम्मीदवार के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुलिस ने आप उम्मीदवार के खिलाफ किया मामला दर्ज
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लगाए आरोप
नई दिल्ली, 5 फरवरी : दिल्ली में जहां विधान सभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते बताया कि मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह मामला दर्ज किया गया। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस पर कुछ गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उनकी कार्रवाई आप के खिलाफ गुंडागर्दी का समर्थन करने और भाजपा के गलत कामों को बचाने के समान है। आप संयोजक ने ऐसा तब कहा जब दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया। इसे आप संयोजक के अलावा अन्य आप नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई।

You may also like