पटवारी सुबह 9 से 11 बजे तक अपने दफ्तरों में लोगों को मिलेंगे – डा. प्रीति यादव

डिप्टी कमिश्नर की तरफ से पटियाला जिले की समूह तहसीलों और सब- तहसीलों के पटवारियों को आदेश जारी

by TheUnmuteHindi
पटवारी सुबह 9 से 11 बजे तक अपने दफ्तरों में लोगों को मिलेंगे - डा. प्रीति यादव

पटवारी सुबह 9 से 11 बजे तक अपने दफ्तरों में लोगों को मिलेंगे – डा. प्रीति यादव
– डिप्टी कमिश्नर की तरफ से पटियाला जिले की समूह तहसीलों और सब- तहसीलों के पटवारियों को आदेश जारी
पटियाला, 5 फरवरी : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने समूह पटवारियों को आदेश जारी किए हैं कि वह आम लोगों के कामकाजोंं के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अपने दफ्तरों में लोगों को मिलना यकीनी बनाएंगे। पटियाला जिले की समूह तहसीलों और सब तहसीलों में तैनात पटवारियों को लिखित आदेश जारी करते कहा गया है कि वह अपने वर्क स्टेशनों पर रोजाना की सुबह 9 से 11 बजे तक ( सिवाए किसी कोर्ट केस या किसी अन्य जरूरी दफ्तरी काम के) आम लोगों के कामकाजों के लिए लोगों को मिलेंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यदि किसी पटवारी ने अपने क्षेत्र में किसी दौरे पर जाना है तो वह सुबह 11 बजे के बाद जाएंगे और पहले लोगों को मिलकर और उनके कामों को निपटाना यकीनी बनाएंगे जिससे आम लोगों को किसी तरह का इन्तजार न करना पड़े और वह परेशान न हों। उन्होंने कहा कि यदि किसी पटवारी की कोई फील्ड या उच्च दफ्तरों में कोई ड्यूटी नहीं है तो वह 11 बजे के बाद भी आम लोगों के कामों के लिए दफ्तर में हाजिर रहेंगे।

You may also like