Udit Narayan Kissing Row: महिला प्रशंसकों को चूमने पर आलोचनाओं का सामना, कई पुराने वीडियोज़ हो रहे वायरल

by Manu
Udit Narayan Kissing female fan

नई दिल्ली, 3 फरवरी 2025: Udit Narayan Kissing Row मशहूर गायक उदित नारायण हाल ही में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला प्रशंसक को चूमने के कारण विवादों में घिर गए हैं। यह घटना तब सामने आई जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उदित नारायण “टिप टिप बरसा पानी” गाने का प्रदर्शन करते हुए एक महिला प्रशंसक को किस करते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है आलोचना

वीडियो के वायरल होने के बाद, उदित नारायण को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कुछ उपयोगकर्ताओं ने इस कृत्य को अनैतिक और अस्वीकार्य बताया। इसके अलावा, एक और वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें गायक को गायिका अलका याग्निक, श्रेया घोषाल और अभिनेत्री करिश्मा कपूर को चूमते हुए दिखाया गया था। इनमें से कई वीडियो में महिलाएं असहज और चौंकी हुई दिखती हैं।

इस मामले पर उदित नारायण की प्रतिक्रिया

इस पूरे विवाद (Udit Narayan Kissing Row) पर प्रतिक्रिया देते हुए, उदित नारायण ने कहा, “फैंस इतने दीवाने होते हैं। हम सभ्य लोग हैं और यह सब उनके प्यार का एक तरीका है।” गायक ने यह भी कहा कि जब भी भीड़ में होते हैं, तो कुछ प्रशंसक उनका हाथ चूमने या मिलाने की कोशिश करते हैं, और यह सब दीवानगी का हिस्सा है।

उदित नारायण ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं और उन्हें नहीं लगता कि इसे इतना तवज्जो दिया जाना चाहिए।

काफी दिग्गज गायक है उदित नारायण

उदित नारायण एक दिग्गज गायक हैं जिन्होंने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, और कई अन्य भाषाओं में गाने गाए हैं। वह भारतीय सिनेमा के सबसे प्रमुख गायकों में से एक माने जाते हैं और उनके गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

हालांकि, इस विवाद के बावजूद, उनका कहना है कि यह केवल उनके प्रशंसकों का प्यार था और इसे ज़्यादा गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।

ये भी देखे: Karnataka School Rape : 8 साल के बच्ची के साथ स्कूल के शौचालय यौन उत्पीड़न, स्कूल के ही छात्रो पर आरोप

You may also like