डाक्टर आपके द्वार स्कीम के अंतर्गत पायलट प्रोजैकट के तौर पर पटियाला को मिली मोबाइल मैडीकल यूनिट वैन
डिप्टी कमिश्नर ने जिला रैड क्रास के सचिव को सौंपी एम.एम.यू. की चाबी, जरूरतमंदों को उनकी बरुहों पर मुफ्त डाक्टरी सेवाएं
पटियाला, 31 जनवरी : पंजाब रैड क्रास सोसायटी की तरफ से आरंभ की अनोखी पहलकदमी डाक्टर आपके द्वार के अंतर्गत पटियाला जिले को पायलट प्रोजैकट के तौर पर पूरी तरह लैस मोबाइल मैडीकल यूनिट ( एम. एम. यू) वैन प्राप्त हुई है। डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने इस अत्याधुनिक वैन की चाबियां आज जिला रेड क्रास के सचिव डा. प्रितपाल सिंह को सौंपी। डा. प्रीति यादव ने बताया कि इन मोबाइल वैनों को सरकारी स्कूलों के साथ भी जोड़ा जाएगा जिससे अनीमिया मुक्त मुहिम के अंतर्गत छात्राओं में ख़ून की कमी की जांच भी की जाए। उन्होंने आगे बताया कि यह सेवा समाज के पिछड़े वर्गों, खास कर गर्भवती औरतों के लिए बहुत लाभदायक होगी, जो गर्भ अवस्था दौरान कई तरह की कमियों से पीडि़त हैं और सेहत केन्द्रों में जाने से असमर्थ हैं। डिप्टी कमिश्नर ने गांव- गांव जाकर यह वैन मैडीकल स्क्रीनिंग करेगी और जो डाटा मिलेगा उस के द्वारा हमारी ट्रशरी केयर, प्राथमिक केयर और सेकेंडरी केयर के द्वारा मैडीकल सहायता लोगों के घरों नजदीक ही प्रदान की जाएगी जिससे जरूरतमंदों को उनकी बरुहों पर मुफ्त डाक्टरी सेवाएं प्रदान हो सकें।

49