पुतिन को यूक्रेन के साथ तुरंत करना चाहिए समझौता : ट्रंप
कहा, जल्द रूसी राष्ट्रपति के साथ करेंगे मुलाकात
अमेरिका, 24 जनवरी : गत दिवस 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले ट्रंप ने अपने स्वामित्व वाले सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर बात करते कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के साथ समझौता करना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति के साथ यथाशीघ्र मुलाकात करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने रूसी समकक्ष को यूक्रेन में ‘बेवकूफी भरी जंग’ खत्म करने या फिर ऊंचे शुल्क और प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ऐसा कोई युद्धक्षेत्र नहीं देखा गया… और मेरे पास ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें आप नहीं देखना चाहेंगे। हर दिन इतनी संख्या में सैनिक मारे जा रहे हैं, जैसा हमने दशकों में नहीं देखा। इस युद्ध को समाप्त करना अच्छा होगा। यह एक हास्यास्पद युद्ध है।
एक अन्य सवाल के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन समझौता करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, वह (यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की) समझौता करने के लिए तैयार हैं, वह रुकना चाहते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने बहुत सारे सैनिक खो दिए हैं. रूस ने भी ऐसा ही किया. रूस ने ज्यादा सैनिक खोए, उसने 8,00,000 सैनिक खो दिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही युद्ध विराम समझौता नहीं हुआ, तो उनके पास रूस द्वारा अमेरिका और अन्य भागीदार देशों को बेची जाने वाली किसी भी वस्तु पर शुल्क, कर और प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं होगा।
पुतिन को यूक्रेन के साथ तुरंत करना चाहिए समझौता : ट्रंप
कहा, जल्द रूसी राष्ट्रपति के साथ करेंगे मुलाकात
66