शेयर बाजारों में मंगलवार को रही तेजी

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजारों में मंगलवार को रही तेजी

शेयर बाजारों में मंगलवार को रही तेजी
मुंबई, 10 दिसंबर : शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से गिरावट के बाद अब मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और एशियाई बाजारों में तेजी ने भी बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 193.17 अंक या 0.24 प्रतिशत चढक़र 81,701.63 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 47.40 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,666.40 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like