पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का हुआ निधन
नई दिल्ली, 10 दिसंबर : कर्नाटक के पुर्व सीएम एसएम कृष्णा का निधन होने के कारण पूरे क्षेत्र मेंशोक की लहर व्याप्त है। जानकारी के अनुसार एस.एम. कृष्णा का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि वरिष्ठ राजनेता एस.एम. कृष्णा (92) लंबे समय से बीमार थे। जानकारी अनुसार ‘‘एस.एम. कृष्णा अब नहीं रहे और उन्होंने अपने आवास पर रात दो बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाए जाने की संभावना है। सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी प्रेमा और दो बेटियां शांभवी एवं मालविका हैं। कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में एक मई, 1932 को जन्मे सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा ने 1962 में मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर अपने राजनीति ‘करियर’ की शुरुआत की थी। अब उनका 92 की आयु में निधन हो गया है।
पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का हुआ निधन
64