शेयर बाजार में तेजी की गई दर्ज

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजार में तेजी की गई दर्ज

शेयर बाजार में तेजी की गई दर्ज
मुंबई, 5 दिसंबर : शेयर बाजारों में तेजी के कारण सेंसेक्स और निफटी बढ़त की ओर रहे। जानकारी के अनुसार बाजारों में लगातार पांच सत्र से तेजी बरकरार है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.54 अंक चढक़र 81,198.87 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 72.5 अंक की बढ़त के साथ 24,539.95 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत चढक़र 72.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,797.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

You may also like