नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर किया तीखा हमला

by TheUnmuteHindi
नुक्कड़ सभा में प्रियंका गांधी ने केंद्र पर किया तीखा हमला

वायनाड, 28 अक्तूबर : कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक नुक्कड़ सभा के दौरान मणिपुर में हुई हिंसा का उल्लेख किया और आरोप लगाया कि देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ योजनाबद्ध हमले हो रहे हैं। उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके शासन में संविधान के मूल्यों को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपने इस सरकार को गुस्से और घृणा का प्रसार करते कई बार देखा है। प्रियंका ने यह भी दावा किया कि एक के बाद एक नीतियां आम लोगों के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मित्रों के पक्ष में बनाई जा रही हैं। प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े तथा कांग्रेस के प्रदेश नेताओं के साथ 22 अक्तूबर को कलपेट्टा शहर में एक रोडशो के बाद नामांकन दाखिल किया था। उसके बाद यह वायनाड का उनका दूसरा दौरा है, जिसको उन्होंने संबोधित किया है।

You may also like