मंगलवार को शुरूआती कारोबार में रही गिरावट

by TheUnmuteHindi
मंगलवार को शुरूआती कारोबार में रही गिरावट

मुंबई, 29 अक्टूबर : मंगलवार को शुरूआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.24 अंक की गिरावट के साथ 79,682.80 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 86.55 अंक फिसलकर 24,252.60 अंक पर। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। पूंजी बाजारों में लगातार विदेशी कोषों की निकासी के बीच शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टूब्रो और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे।एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे जबकि जापान का निक्की 225 तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like