सुवेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, कौन-कौन बना मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

by Manu
सुवेंदु अधिकारी शपथ

कोलकाता, 09 मई 2026: सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

नए मंत्रिमंडल में शामिल पांच मंत्री

– दिलीप घोष
– अग्निमित्रा पॉल
– अशोक कीर्तनिया
– क्षुदीराम टुडू
– निसिथ प्रमाणिक

इन मंत्रियों को अभी तक किसी विभाग का प्रभार नहीं सौंपा गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये भी देखे: अमित शाह कोलकाता पहुंचे, आज तय होगा बंगाल का नया मुख्यमंत्री

You may also like