ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में निवेश गतिविधियों को लेकर सोमवार को बड़ी जानकारी सामने आई। UP International Trade Show के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बताया कि कॉरिडोर के छह नोड में करीब ₹40,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
इन परियोजनाओं के लिए लगभग 1,142 हेक्टेयर जमीन विभिन्न उद्योगों को आवंटित किए जाने की जानकारी भी दी गई।
छह शहरों में फैला Defence Corridor
UP Defence Industrial Corridor के छह नोड लखनऊ, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, अलीगढ़ और आगरा हैं। सरकार के अनुसार इन क्षेत्रों में निवेशकों को जमीन के साथ-साथ कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, परीक्षण सुविधाओं और अन्य जरूरी मंजूरियों से जुड़ी सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि निवेशकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय की व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।
सिर्फ टैंक और मिसाइल तक सीमित नहीं
कॉरिडोर से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि Defence sector में अवसर सिर्फ बड़े हथियार या सैन्य प्लेटफॉर्म बनाने वाली कंपनियों तक सीमित नहीं हैं।
Precision engineering, electronics, sensors, batteries, special cables, software, advanced materials, packaging और logistics जैसे क्षेत्रों की कंपनियां भी Defence supply chain का हिस्सा बन सकती हैं।
निवेश के लिए तीन अहम पहलू
मंत्री नंदी ने निवेश के लिए connectivity, law and order और investor trust को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बेहतर एक्सप्रेसवे, एयर कनेक्टिविटी और औद्योगिक ढांचे से राज्य में कारोबारी गतिविधियों के लिए अवसर बढ़े हैं।
UP International Trade Show के दौरान Defence Industrial Corridor पर आयोजित knowledge session में इन विषयों पर चर्चा हुई।
यह भी देखें: बारिश के बाद लखनऊ की हवा हुई साफ, AQI 34 तक पहुंचा; कई इलाकों में ‘Good’ कैटेगरी