बारिश के बाद लखनऊ की हवा हुई साफ, AQI 34 तक पहुंचा; कई इलाकों में ‘Good’ कैटेगरी

by Priya
rain

लखनऊ, 28 सितंबर 2026। राजधानी लखनऊ में कई दिनों तक हुई बारिश का असर अब हवा की गुणवत्ता पर भी दिखाई दे रहा है। रविवार को शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 34 दर्ज किया गया। उपलब्ध CPCB Sameer ऐप के आंकड़ों के अनुसार 2023 से अब तक शहर में इससे कम AQI दर्ज नहीं किया गया था।

AQI ‘Good’ कैटेगरी में

CPCB के मानकों के मुताबिक 0 से 50 के बीच AQI को ‘Good’ माना जाता है। ऐसे में 34 का स्तर लखनऊ की हवा के लिए काफी साफ स्थिति को दर्शाता है।

सोमवार को भी शहर की हवा ‘Good’ श्रेणी में बनी रही, हालांकि रविवार की तुलना में औसत AQI थोड़ा बढ़ गया।

कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी कम AQI

लखनऊ के अलग-अलग मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी कम AQI दर्ज किया गया। BR Ambedkar University में AQI 38, अलीगंज के केंद्रीय विद्यालय में 32, लालबाग में 37 और टॉकाटोरा में 45 दर्ज किया गया।

गोमतीनगर में AQI 56 रहा, जो ‘Satisfactory’ श्रेणी में आता है।

बारिश ने धोए हवा में मौजूद प्रदूषक

विशेषज्ञों के अनुसार लगातार हुई बारिश ने हवा में मौजूद कई प्रदूषक कणों को नीचे बैठाने में मदद की। यही वजह है कि बारिश के बाद राजधानी की हवा अपेक्षाकृत साफ हुई है।

हालांकि मौसम बदलने के बाद AQI फिर बढ़ सकता है, इसलिए मौजूदा सुधार को स्थायी बदलाव नहीं माना जा सकता।

यह भी देखें: सातवीं सदी की गंगा प्रतिमा से प्रेम मंदिर तक, इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखी यूपी की शानदार विरासत की झलक

You may also like