चंडीगढ़, 27 जून 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल यानी 2027 की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को दी।
मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा की तैयारी कर रहा है। उन्होंने IANS को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “अगले साल राष्ट्रपति ट्रंप के भारत जाने की तैयारी चल रही है। मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक कदम होगा।”
रूबियो ने आगे बताया कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को बहुत जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा, “ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा करेंगे। मैं राष्ट्रपति की यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए भारत जा रहा हूं।”
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।
रूबियो ने भारत, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे सहयोग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास भारी कच्चे तेल को रिफाइन करने की क्षमता है।
रूबियो ने खुद को प्रधानमंत्री मोदी का प्रशंसक बताते हुए कहा कि मोदी जी ने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।
ये भी देखे: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, ‘पीएम मोदी से चल रही अच्छी बात, जल्द भारत आएंगे