वेनेजुएला में फिर आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, मौतों का आंकड़ा बढ़कर 920 पहुंचा

by Manu
वेनेजुएला भूकंप

कराकास, 27 जून 2026: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो शक्तिशाली भूकंपों के तीन दिन बाद शनिवार को एक और भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप के झटके राजधानी कराकास और माराके में भी महसूस किए गए।

पिछले भूकंपों में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। 3360 से ज्यादा लोग घायल हैं जबकि 51,700 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 243 लोगों को जिंदा बचाया गया है।

राहत और बचाव अभियान जारी है। कई इलाकों में मलबे में अभी भी लोग फंसे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

सरकारी राहत टीमों की कमी के कारण कई इलाकों में स्थानीय लोग खुद अपने परिजनों की तलाश में जुट गए हैं। परिवार के सदस्य हथौड़ों और दूसरे औजारों की मदद से मलबा हटाकर अपने अपनों को ढूंढ रहे हैं।

ये भी देखे: वेनेजुएला भूकंप में अबतक 235 लोगों की मौत, मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी

You may also like