चंडीगढ़, 16 मई 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकी संगठन ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू बिलाल अल-मिनुकी के मारे जाने का दावा किया है।
ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने नाइजीरियाई सेना के साथ मिलकर अफ्रीका में एक सटीक और बेहद मुश्किल ऑपरेशन को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आतंकी लंबे समय से छिपा हुआ था, जिसे निशाना बनाकर मार गिराया गया।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “यह आतंकी दुनिया के सबसे सक्रिय और खतरनाक आतंकियों में शामिल था। लंबे समय से उस पर नजर रखी जा रही थी। उसके मारे जाने से ISIS के फंडिंग नेटवर्क और कमांड सिस्टम को बड़ा झटका लगा है।”
हालांकि, ऑपरेशन कब और किस जगह पर हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
ये भी देखे: दिल्ली पुलिस ने ISIS के दो गुर्गों को किया गिरफ्तार, दिवाली पर भीड़भाड़ में धमाका करने की साजिश नाकाम