चंडीगढ़, 03 अक्टूबर 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे दोपहर 2 बजे से महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर पहला मेंस वनडे होगा। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मोहम्मद सिराज की नौ महीने बाद वनडे टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
भारत सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुका है। टीम ने दोनों मैच 8-8 विकेट से जीते थे। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ किसी भी टीम का लगातार सबसे लंबा द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 13 वनडे में से 12 जीते हैं। वहीं वेस्टइंडीज ने पिछली बार अगस्त 2025 में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी। उसके बाद टीम सात बार लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही है।
ये भी देखे: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया, रेनशॉ ने लगाया पहला वनडे शतक