चंडीगढ़, 03 अक्टूबर 2026: पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम अब लगातार ड्राई बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से वातावरण में नमी कम हो रही है। बारिश के आसार भी कम बने हुए हैं। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह अभी सामान्य के करीब बना हुआ है। शुक्रवार को बठिंडा 35.1 डिग्री के साथ पंजाब में सबसे गर्म रहा।
पंजाब और चंडीगढ़ से मानसून की वापसी की रेखा अब गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। आईएमडी के मुताबिक यह रेखा आगे उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून की वापसी का संकेत दे रही है। इसके चलते पंजाब में बारिश की गतिविधियां काफी कम हो गई हैं।
मौसम साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। अगले दो दिनों में पंजाब के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। इससे दिन में गर्मी महसूस होगी। सुबह-रात के समय हल्की ठंडक बढ़ेगी।
ये भी देखे: पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश से तापमान गिरा, मौसम ठंडा हुआ, आज 6 जिलों में अलर्ट