बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज जन्मदिन, पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

by Manu
cm samrat

तारापुर, 16 नवंबर 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज 58 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर संयोगवश छठ महापर्व का अंतिम दिन भी है। मुख्यमंत्री सम्राट ने आज मुंगेर के तारापुर में सबसे पहले उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।

सीएम सम्राट के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह बिहार के विकास को गति देने और विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की प्रगति के साथ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अनगिनत प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम सम्राट के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि छठी मैया से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

ये नहीं देखें: स्कूल लीडर्स के लिए सीजीसी लांडरां द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

You may also like