चंडीगढ़, 09 मई 2026: पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की दूसरी छापेमारी की निंदा की है। उन्होंने इसे भाजपा की चुनावी रणनीति कहा है।
संधवां ने शनिवार को कोटकपूरा स्थित पार्टी कार्यालय में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा केंद्र की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर राजनीतिक विरोधियों को दबाने और डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन पंजाब के लोग इन हथकंडों से कभी नहीं डरेंगे।
स्पीकर ने कहा कि भाजपा पहले पश्चिम बंगाल में ED का इस्तेमाल कर चुकी है। अब जब वहां से फ्री हुई तो उसका रुख पंजाब की ओर कर लिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाबी हमेशा अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ते आए हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि संजीव अरोड़ा भी इस कार्रवाई का डटकर मुकाबला करेंगे।
कुलतार सिंह संधवां ने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, विपक्षी नेताओं पर ED और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो जाती है। इससे साफ है कि केंद्र सरकार राजनीतिक फायदे के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
ये भी देखे: पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां अकाल तख्त पहुंचे, बेअदबी कानून पर जत्थेदार को सौंपा स्पष्टीकरण