6
दिल्ली, 21 अगस्त 2026: दिल्ली में पेपर लीक को लेकर हुए छात्रों के आंदोलन के बाद अब ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ जोर पकड़ रहा है। रिजर्वेशन हटाने की मांग करते हुए भारी संख्या में लोग जंतर-मंतर पर पहुंच रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर लोग जुटना शुरू हो चुके हैं।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा भी जंतर-मंतर पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि उन्हें रामलीला मैदान की अनुमति दी जाएगी इसलिए वहां जाएं।
ये भी देखे: जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन फिर शुरू, मंगलवार को भी करेंगे संसद मार्च