दिल्ली, 21 जुलाई 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन एक बार फिर शुरू हो गया है। सोमवार शाम 5 बजे दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर खाली कराए जाने के छह घंटे बाद प्रदर्शनकारी और CJP फाउंडर अभिजीत दीपके वहां वापस लौट आए।
सोमवार रात 11 बजे तक बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
अभिजीत दीपके ने इंडिया टुडे से खास बातचीत में कहा कि मंगलवार को भी वे संसद मार्च निकालेंगे। उन्होंने साफ कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।
CJP कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत तीन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सोमवार को दीपके सहित उनके समर्थकों ने संसद की ओर मार्च निकाला था।
पिछले 14 साल में यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद के दरवाजे तक पहुंचे। इससे पहले 2012 में निर्भया कांड के विरोध में इस इलाके में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए थे।
ये भी देखे: जंतर-मंतर पर लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही – केजरीवाल