आईपीएल 2027: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को फिर बनाया कप्तान, नीता अंबानी ने दी बधाई

by Manu
रोहित शर्मा

चंडीगढ़, 27 नवंबर 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होगा। इससे पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। मुंबई इंडियंस ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है।

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपने सबसे सफल कप्तान पर भरोसा जताया है। पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली इस टीम की कमान अब आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा के हाथों में होगी। करीब तीन साल बाद रोहित की कप्तानी में वापसी हो रही है। इससे पहले 2013 से 2024 तक उन्होंने 11 साल मुंबई की अगुआई की थी और टीम को पांच बार चैंपियन बनाया था। अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें दोबारा कप्तान बनाने का फैसला किया है।

2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की जिम्मेदारी सौंपी थी। हार्दिक की नियुक्ति के साथ सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान बनाया गया था। हालांकि यह बदलाव फ्रेंचाइजी के लिए उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं रहा। पिछले तीन सीजन में मुंबई की टीम सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ तक पहुंच सकी। मैदान पर प्रदर्शन के अलावा टीम को कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ा। जिससे मैनेजमेंट की नाराजगी बढ़ती गई।

इसके बाद मुंबई ने हार्दिक पांड्या से अलग होने का फैसला किया। उन्हें पंजाब किंग्स के साथ ट्रेड कर दिया गया। जिसके बदले मुंबई को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मिले। हार्दिक के जाने के बाद टीम के सामने एक बार फिर कप्तान चुनने की चुनौती थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने किसी नए चेहरे पर दांव लगाने के बजाय अपने पुराने और सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की ओर रुख किया।

मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने रोहित को फिर से कप्तान बनाए जाने पर कहा कि हमने 2011 में रोहित के लिए बोली लगाई थी। और उसी पल से वह हमारे मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्सा बन गए। उन्हें आज भी वह युवा रोहित याद है जो हमारे साथ जुड़ा था। इतने सालों में उसे एक क्रिकेटर एक चैंपियन एक लीडर और एक बेहतरीन पारिवारिक इंसान के रूप में आगे बढ़ते देखना हमारे लिए बहुत खुशी और सौभाग्य की बात रही है।

उन्होंने कहा कि जब हम मुंबई इंडियंस का 20वां सीजन खेलने जा रहे हैं तो रोहित को एक बार फिर टीम की कमान संभालते देखना हम सभी के लिए बहुत खास पल है। इतने सालों में उन्होंने हमें कई शानदार यादें दी हैं। वह जानती हैं कि हमारी पलटन के लिए वह कितने मायने रखते हैं। नीता अंबानी ने आगे कहा कि उम्मीद है कि यह नया अध्याय उनके लिए हमारी टीम के लिए और मुंबई इंडियंस को प्यार करने वाले लाखों फैंस के लिए गर्व के और भी कई पल लेकर आएगा।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like