8
चंडीगढ़, 21 अगस्त 2026: कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज 21 अगस्त सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। बसों के पहिए थम गए हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई हैं। हालांकि ट्रेनों पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है।
खरड़ चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। जालंधर, पठानकोट और लुधियाना में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।
मोर्चा सजा पूरी होने के बाद भी जेल में बंद सिखों की रिहाई और पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार हवारा की पैरोल की मांग कर रहा है।
ये भी देखे: दिल्ली जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’, पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी