चंडीगढ़, 27 नवंबर 2026: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिका के बच्चों के लिए एक ऐसा ऐलान किया है जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है। मस्क की योजना के मुताबिक अमेरिका के हर एक बच्चे तकरीबन 7.2 करोड़ को SpaceX के शेयर दिए जाएंगे।
शुरुआत में हर बच्चे को दो शेयर मिलेंगे। इसके बाद हर साल एक एक्स्ट्रा शेयर देने की योजना है। इस पूरे गिफ्ट की मौजूदा कीमत करीब 18.4 अरब डॉलर यानी लगभग 1.70 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। मस्क ने थैंक्सगिविंग की छुट्टी के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा की। इस योजना में SpaceX और मस्क खुद बच्चों को शेयर देने में योगदान करेंगे।
अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुमान के मुताबिक अमेरिका में करीब 7.2 करोड़ बच्चे हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को शुरुआत में दो शेयर दिए जाने की बात कही गई है। इसके बाद हर साल एक और शेयर देने की योजना है। मस्क की घोषणा के मुताबिक वह व्यक्तिगत रूप से भी शेयर देंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बच्चों की पहचान कैसे होगी और शेयर उनके नाम पर किस तरह ट्रांसफर किए जाएंगे।
इस योजना में सिर्फ एलन मस्क ही नहीं कंपनी की प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल भी योगदान देंगी। उन्होंने 20 लाख से ज्यादा शेयर देने की घोषणा की है। इससे पहले SpaceX ने अमेरिका के प्रत्येक एक्टिव ट्रंप अकाउंट को अपना एक क्लास ए कॉमन शेयर देने की बात कही थी। इसके बाद मस्क ने बच्चों के लिए भी शेयर देने की योजना का ऐलान किया।
ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे