पटियाला समेत तीन नगर निकायों में आज दोबारा मतदान, शाम 4 बजे तक चलेगी वोटिंग

by Manu
लुधियाना वोटिंग

चंडीगढ़, 27 नवंबर 2026: पटियाला नगर निगम मोगा के बाघापुराना व धर्मकोट नगर काउंसिलों में आज मतदान शुरू हो गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग ने तीनों निकायों के कुल 52 वार्डों में दोबारा मतदान करवाने के आदेश दिए थे।

तीनों निकायों में आज 150 बूथों पर 1.76 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 91415 पुरुष 84999 महिलाएं और 15 अन्य थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह आठ बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगा।

सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के बाद मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोगा के 30 धर्मकोट के 7 व बाघापुराना के 15 वार्डों में आज मतदान होना है। राज्य चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में आज दोबारा मतदान हो रहा है। इन वार्डों में कुल 1 लाख 49 हजार 768 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पंजीकृत मतदाताओं में 77419 पुरुष 72338 महिला मतदाता और 11 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। चुनाव के लिए 123 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। जिन पर ईवीएम की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like