सीएम सम्राट चौधरी बोले- एसआईआर पर भ्रम फैलाने वाले विपक्ष को बिहार के लोगों ने नकारा

by Manu
संविधान गौरव दिवस":सीएम सम्राट

चंडीगढ़, 27 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को संविधान दिवस पर बेतिया में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा व संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सागर पोखरा से राज देवढ़ी परिसर तक दो किलोमीटर की पदयात्रा के बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ व अराजकता की कोशिशों को बिहार की जनता न कभी स्वीकार की है न करेगी।

इमरजेंसी थोपने वालों ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया। एसआईआर पर भ्रम फैलाने वाले विपक्षी दलों को बिहार के लोगों ने नकारा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने 26 नवंबर 1949 को देश को संविधान सौंपा। लेकिन विपक्ष ने उन्हें वास्तविक सम्मान नहीं दिया। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की शुरुआत कर बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

चंपारण की धरती ने बापू को महात्मा बनाया। 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार से ही लोकतंत्र रक्षा का आंदोलन शुरू हुआ। जिसके बाद 1975 में देश पर इमरजेंसी थोपी गई।

सम्राट ने 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी वैध मतदाता का नाम नहीं कटा। हटाए गए नामों में करीब 36 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित 22 लाख मृत और 7 लाख दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता थे। भ्रम फैलाने वालों को नकारते हुए बिहार की जनता ने 2025 के चुनाव में एनडीए को 202 सीटों पर जीत दिलाई।

ये भी देखें: कैथल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, खेल कोच पर हमले की फिराक में थे

You may also like