1
पटना, 17 अगस्त 2026: जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से नव निर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने आज विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने प्रशांत किशोर को विधायक पद की शपथ दिलाई।
यह शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा भवन में अध्यक्ष के चैंबर में सुबह 11 बजे आयोजित किया गया। इस दौरान बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जन सुराज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के नीरज कुमार को 19,246 वोटों से हराया।
ये भी देखे: पटना के बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, बीजेपी हारी, RJD की जमानत जब्त