पटना सिविल कोर्ट में आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

by Manu
पटना सिविल कोर्ट

पटना, 08 जनवरी 2026: पटना सिविल कोर्ट परिसर में आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पूरा न्यायालय परिसर खाली कराया गया और जजों तथा वकीलों के चेंबरों को भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट के एक रजिस्टर पर प्राप्त ईमेल में धमकी दी गई थी कि 8 जनवरी 2026 को सिविल कोर्ट परिसर में तीन आरडीएक्स आईडीएस से विस्फोट किया जाएगा। इस धमकी के बाद जिला बार एसोसिएशन, पटना के सचिव ने पत्र लिखकर सभी सदस्यों को कोर्ट परिसर खाली करने की अपील की।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर न्यायालय परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया। डॉग स्क्वाड्रन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर, चेंबरों, गलियारों, लाइब्रेरी और आसपास के क्षेत्रों की छप्पे-छप्पे तलाशी ली जा रही है।

कोर्ट परिसर में कार्यरत जज, वकील, स्टाफ और आमजन को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

ये भी देखे: Patna News: पटना सिविल कोर्ट को बम धमकी के बाद परिसर खाली, जांच जारी

You may also like