4
बरमाणा, 08 जनवरी 2026: बरमाणा पुलिस ने मंडी से बिलासपुर की तरफ आ रही एक पिकअप जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 35 पेटी शराब और बीयर जब्त की है।
बरमाणा पुलिस ने बीती रात नालग में हनुमान मंदिर के नजदीक नाका लगाया हुआ था। पुलिस टीम वहां से गुजरने वाले वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक पिकअप जीप (एचपी 31डी-5921) को जांच के लिए रोका।
पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें कुल 35 पेटी शराब बरामद हुई। इसमें मुख्य रूप से 20 पेटी अंग्रेजी शराब और 15 पेटी बीयर शामिल थी। बरामद बीयर में 10 पेटी कांच की बोतलें और 5 पेटी बीयर कैन की पाई गईं।
ये भी देखे: बरमाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बस से 345 ग्राम चरस बरामद, दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार