बिहार में नो व्हीकल डे, CM सम्राट चौधरी पैदल चले, मंत्री ई-रिक्शा से पहुंचे सचिवालय

by Manu
नो व्हीकल डे बिहार

पटना, 15 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील के बाद बिहार सरकार ने शुक्रवार को ‘नो व्हीकल डे’ मनाया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी CM हाउस से महज 50 मीटर की दूरी पैदल तय कर सचिवालय पहुंचे।

आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश भी अपने सरकारी आवास से लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर सचिवालय पहुंचे।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ई-रिक्शा से सचिवालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने समर्थकों के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए।

खगड़िया में डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने साइकिल से दफ्तर पहुंचकर मिसाल पेश की। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर ही नजर आए।

गया जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर आरपीएफ के जवान भी साइकिल पर गश्त करते दिखे।

ये भी देखे: दिल्ली सरकार ने हर हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम का किया ऐलान, प्राइवेट दफ्तरों के लिए भी एडवाइजरी

You may also like