प्रयागराज, 07 अगस्त 2026: प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु वेश धारण कर उन्होंने रामभक्तों और हिंदुओं का अपमान किया है।
उन्होंने राहुल गांधी से मांग की कि वे स्वयं को जनेऊधारी और हिंदू मानते हैं तो पप्पू यादव का सार्वजनिक विरोध करें और उन्हें अपनी पार्टी से अलग करें।
डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के प्रयागराज आने या कहीं भी जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने दावा किया कि युवा, किसान, गरीब और महिलाएं पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। विपक्ष के बस की बात नहीं है कि वह भाजपा को सत्ता से हटा सके। भाजपा की सरकार 100 वर्षों तक राज करेगी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रयागराज की सभी 12 विधानसभा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
ये भी देखे: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- सत्ता खोने के बाद बौखला गए हैं