शुभमन गिल पहुंचे वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे, जो रूट फिर बने टेस्ट बल्लेबाजी के नंबर-1

by Manu
IND vs AFG ODI

चंडीगढ़, 24 जून 2026: भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल कर लिया है।

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के जो रूट ने एक बार फिर नंबर-1 का स्थान वापस हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 और 77 रन की पारियों की बदौलत रूट दो पायदान ऊपर चढ़े और हैरी ब्रुक तथा ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ दिया। यह रूट के करियर की 12वीं बार नंबर-1 बनने की उपलब्धि है।

शुभमन गिल ने हालिया प्रदर्शन के दम पर तीन स्थानों की छलांग लगाई और वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हो गए। वह शीर्ष पर मौजूद डेरिल मिचेल से सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं।

ये भी देखे: रोहित शर्मा बने 38 की उम्र में वनडे रैंकिंग में नंबर-1, सिडनी की सेंचुरी ने दिलाई ताज

You may also like