Punjab Weather: पंजाब में तेज बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

by Manu
punjab rain

चंडीगढ़, 01 जुलाई 2026: पंजाब में मॉनसून ने दस्तक दे दी हैं। पठानकोट में तेज बारिश हुई जबकि गुरदासपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। पठानकोट में स्कूल खुलने के पहले दिन ही कई बच्चे बारिश के कारण सुबह पहुंच नहीं पाए। मोहाली और जालंधर में ठंडी हवाएं चल रही हैं। कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग ने मुकेरियां, गुरदासपुर, होशियारपुर, दसूआ, पठानकोट और धार कलां में आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में आज येलो अलर्ट है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में दोपहर 12 बजे तक बारिश का अलर्ट जारी है।

वहीं, औसत अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, पंजाब का औसत तापमान अभी भी सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है।

ये भी देखे: पंजाब में अगले तीन दिन बारिश-आंधी का अलर्ट, पेड़ टूटने से एक व्यक्ति की मौत

You may also like