गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: लूथरा भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने का गोवा सरकार ने MEA को भेजा अनुरोध

by Manu
गोवा नाइटक्लब owner

गोवा, 10 दिसंबर 2025: गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर को लगी आग के मामले में फरार मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा की मुश्किलें बुधवार को बढ़ गईं। विदेश मंत्रालय को गोवा सरकार ने दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने का औपचारिक अनुरोध भेज दिया। MEA अब इस पर विचार कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार दोनों भाई आग लगने के कुछ घंटों बाद ही थाईलैंड भाग चुके हैं। इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गोवा पुलिस ने गैर-जमानती वारंट भी जारी कर दिया।

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में बुधवार को लूथरा भाइयों की ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जज ने साफ सवाल उठाया कि आरोपी अदालत के दायरे में मौजूद ही नहीं हैं तो जमानत कैसे मिल सकती है। कोर्ट ने याचिका की स्वीकार्यता पर ही सवालिया निशान लगाया।

ये भी देखें: सोनाली फोगाट मौत मामला: गोवा कोर्ट ने आरोपी सुखविंदर सिंह को दी विदेश यात्रा की अनुमति

You may also like